+91-9414076426
Agency | Apr 28, 2025 | New Launch
रेंज रोवर डिफेंडर ऑक्टा
टाटा मोटर्स के ब्रिटिश आइकाॅनिक कार ब्रांड रेंज रोवर ने डिफेंडर ऑक्टा एसयूवी को भारत में लाॅन्च किया है। डिफेंडर ऑक्टा की शुरूआती कीमत 2.59 करोड़ रूपये (एक्स-शोरूम) है वहीं इसका एडिशन वन की कीमत 2.79 करोड़ रूपये (एक्स-शोरूम) है। डिफेंडर 110 पर आधरित इस हाई एंड एसयूवी में 20 इंच के अलाॅय व्हील लगे हैं और यह एक मीटर गहरे पानी से भी निकल सकती है। पेट्रा काॅपर और फैरो ग्रीन कलर में आई इस एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 323 मिमी है और इसमें 400 मिमी फ्रन्ट ब्रेक डिस्क दिए गए हैं। इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचाज्र्ड माइल्ड-हाइब्रिड वी8 इंजन है जिससे 626 बीएचपी की पावर और 750 एनएम का टाॅर्क मिलता है। आठ -स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस इस एसयूवी में सैंड, रट, मड, ग्रास, ग्रेवल, स्नो और राॅक क्राॅल के लिए टैरेन रेस्पाॅन्स सिस्टम दिया गया है!