
+91-9414076426
Avnish Jain | Feb 27, 2026 | Automechanika 2026
ऑटोमैकेनिका 2026, दिल्ली में मकास का जलवा
मकास ऑटोमोटिव, फरीदाबाद द्वारा वित्तवर्ष 2025-2026 के तीसरे त्रिमाही सेल्स में अधिकतम ग्रोथ की है। जिसका श्रेय कम्पनी के लीडर श्री अनुज मेहता अपने टीम वर्क सिस्टम को देते है। लासवेगास (यूएसए), फ्रैन्कफर्ट व दुबई में आयोजित ऑटो शो में अपना परचम लहराने के बाद अब दिनांक 5 फरवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय एकमा द्वारा आयोजित द्वारका ;दिल्ली में मकास ऑटोमोटिव ने अपना जलवा दिखाया। जिसमें उम्मीद से ज्यादा ओईएम्स्, एक्सपोर्टर्स द्वारा विजिट किया गया। इसके अलावा भारत के दक्षिणी क्षेत्रों जैसे केरल, तेलांगना आदि से काफी तादात में व्यापारिक पूछताछ की गई। आटोमैकेनिका 2026 में तीनों दिन मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अनुज मेहता व जनरल मैनेजर श्री प्रमोद कुमार के साथ उनकी पूरी टीम ने अपने नये प्रोडक्टस को भी लांच किया। सभी विजिटर्स ने आकर मकास बूथ पर अपनी यादगार फोटो भी खिंचवाई जिसमें मकास टीम ने उनका भरपूर साथ दिया।
स्मरण रहे कि मकास ऑटोमोटिव द्वारा लगभग हर एक सप्ताह में कहीं न कहीं रोड शो, डीलर्स मीट का अयोजन मार्केटिंग टीम के साथ किया जाता है। जिसकी पूरी निगरानी कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अनुज मेहता व जनरल मैनेजर मार्केटिंग श्री प्रमोद कुमार द्वारा रखी जाती है और समय-समय पर वो स्वयं भी ऐसे समारोह में भाग लेने पहुंच जाते है, जिससे कम्पनी से जुड़े रिटेलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्केटिंग टीम, मैकेनिक्स आदि सभी में नयी उर्जा का संचार होता रहता है। श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्तमान में ऑटोमोटिव मार्केट की स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है पर फिर भी हमें हर क्षेत्र में चाहे वो भारतीय बाजार हों, ओईम, एसटीयू अथवा निर्यात हो अधिकतम बिक्री की सफलता प्राप्त हुई है जिसका कारण है अनुभव व रिलेशनशिप, श्री प्रमोद कुमार 1990 से 2018 तक क्लच आटो लि. व उसके बाद मकास आटोमोटिव में अपनी सेवायें दे रहे हैं आज उन्हें 38 वर्ष का अनुभव प्राप्त है। आटोमैकेनिका में आये यूएसए व चाईना से आये विजिटर्स ने मकास प्लांट का भ्रमण किया और भविष्य में मकास के साथ काम करने का आश्वासन भी दिया।
श्री प्रमोद कुमार ने कहा कि आज गैरेज व रिटेलर्स की पहली पंसद मकास के प्रोडक्ट्स है क्योंकि वो क्वालिटी में नं. एक है, उचित दाम पर है, आफ्टर सेल सर्विसिंग 24 घंटे आरम्भ रहती है। आज मकास द्वारा लगभग 50 लाख के प्रोडक्ट्स प्रतिदिन डिस्पैच किये जा रहे है।
मकास आटोमोटिव की टीम के इन दो स्तम्भों के अलावा मार्केटिंग में मो. सलीम खान, मो. आसिपफ व (धूरेनदर) 2 श्री संजु गुप्ता व तरूण दत्ता के सहयोग से ही आज मकास के प्रोडक्ट्स गुणवत्ता में अव्वल बने हुए है। श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि मकास का बूथ लोगो के प्यार और भीड़ के कारण छोटा पड़ गया। अब पूरी टीम व्यस्त हो चुकी है आटोमैकेनिका में प्राप्त आर्डर्स को डिस्पैच करने में।
अन्त में सभी मैकेनिक्स भाइयों, डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स व सम्माननीय ग्राहकों को हार्दिक शुभकामनायें..... सबका साथ, सबका विकास.....
